जयपुर में 55 लाख की कोकीन और मेथामफेटामाइन बरामद:नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार; यहां पढ़े जयपुर क्राइम की खबरें

Actionpunjab
1 Min Read




जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सी.एस.टी. टीम ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत वाणिज्यिक मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद कर एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को ये कार्रवाई पुलिस थाना शिप्रापथ क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार सी.एस.टी. और शिप्रापथ थाना पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि होटल गंगा श्रेय इन, एस.एफ.एस. मानसरोवर के बाहर एक संदिग्ध नाइजीरियन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी TOCHUKWU DAVID (44) निवासी अनाम्ब्रा स्टेट, नाइजीरिया को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 102 ग्राम कोकीन और 17 ग्राम मेथामफेटामाइन (एमडी) बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी जयपुर में किस नेटवर्क के माध्यम से मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था तथा इसके पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *