अमृतसर-पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार-तस्करी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश:नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, 6 विदेशी आधुनिक पिस्तौल और कारतूस बरामद

Actionpunjab
2 Min Read




अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर छह आधुनिक पिस्तौल और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर थाना कैंट क्षेत्र में की गई। सोशल मीडिया से जुड़ा नेटवर्क CP गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश शामिल है, जो पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में जेल जा चुका है। जेल से रिहा होने के बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों आकाश और रेहान से संपर्क बनाया। आरोप है कि अटारी सेक्टर में ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप भेजी जाती थी, जिन्हें आगे अपराधियों तक पहुंचाया जाता था। सबसे पहले पुलिस ने आकाशदीप सिंह और हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो पिस्तौल और छह कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आकाशदीप के खुलासे पर एक और पिस्तौल बरामद की गई। आगे की जांच में मनीष सिंह, किशन सिंह और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तीन और विदेशी हथियार तथा छह कारतूस मिले। बरामद हथियारों में ऑस्ट्रिया और क्रोएशिया में बने ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, इटली निर्मित .32 बोर और अमेरिका निर्मित .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी गांवों के बेरोजगार युवाओं को पैसों का लालच देकर अपने नेटवर्क में शामिल कर रहे थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *