ग्राम रथ गांवों में, योजनाओं-कृषि तकनीकों की जानकारी दी:नईझर, सेमाल और गामड़ी में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

Actionpunjab
2 Min Read




मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संकल्प को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्राम रथ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर कृषि, पशुपालन और ग्रामीण विकास से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचा रहे हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं की जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम रथ सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के नईझर, सेमाल और गामड़ी गांवों में पहुंचे। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने ग्राम रथों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित विभागीय अधिकारी आमजन की समस्याएं भी सुन रहे हैं और उन्हें विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं। ग्राम रथों पर एलईडी स्क्रीन और ऑडियो-वीडियो माध्यमों से विभिन्न योजनाओं तथा कृषि नवाचारों से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जा रही है। साथ ही, सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं भी प्राप्त की जा रही हैं, जिससे सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके। यह अभियान किसानों और पशुपालकों से प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी आयोजन ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)-2026 में अधिकतम भागीदारी का आह्वान भी कर रहा है। अभियान के दौरान अधिकारियों ने किसानों को कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, आधुनिक सिंचाई पद्धतियों और ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा विभागीय सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *