मतलौडा में मोहनलाल हत्याकांड में फरार दो आरोपी गिरफ्तार:लाठी-डंडों से पीटकर की थी हत्या, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Actionpunjab
2 Min Read




मतलौडा पुलिस ने कवि गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मोहनलाल हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विशाल और यश के रूप में हुई है। थाना मतलौडा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि गिरफ्तार किए गए विशाल और यश ने पहले से गिरफ्तार चार अन्य आरोपियों महावीर, सत्यनारायण, बलिंदर और गीता के साथ मिलकर मोहनलाल की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। कोर्ट में पेश हुए आरोपी पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई दो लाठियां और दो डंडे बरामद किए गए थे। उन्हें भी न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। यह घटना 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे की है, जब मोहनलाल अपने बेटे केहर सिंह के साथ गांव में बने बाड़े में कुछ काम करने गए थे। उसी दौरान परिवार के महावीर, बलिंदर, सत्यनारायण, उनकी पत्नियों और बेटों विशाल व यश ने मिलकर मोहनलाल और उनके बेटे के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडों से दोनों की बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिर में लगी गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके बेटे केहर सिंह को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया था। मोहनलाल की पत्नी केला देवी के बयान पर थाना मतलौड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *