भगवान शिव के रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह:अमिश त्रिपाठी की किताब 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के खरीदे राइट्स

Actionpunjab
2 Min Read




बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने करियर के एक और बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक…‘उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर ‘मां कसम फिल्म’ के तहत अमिश त्रिपाठी की लोकप्रिय किताब ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के फिल्मी राइट्स हासिल कर लिए हैं। इस कहानी को एक भव्य ट्रिलॉजी के रूप में बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए रणवीर ने बिड़ला स्टूडियोज के साथ साझेदारी भी की है। फिलहाल फिल्म का लेखन कार्य शुरुआती चरण में है और स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। मेकर्स पहले कहानी और विजन को पूरी तरह तैयार करने के बाद डायरेक्टर और बाकी टीम को फाइनल करेंगे।’ सबसे खास बात यह है कि खबरों के अनुसार…‘रणवीर इस ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। हालांकि बाकी प्रमुख किरदारों के लिए कास्टिंग अभी तय नहीं हुई है। इस प्रोजेक्ट के राइट्स हासिल करने के लिए रणवीर ने बड़ी रकम खर्च की है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है।’ ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद यह प्रोजेक्ट रणवीर के करियर का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके अलावा रणवीर सिंह के पास और भी फिल्में हैं। वह मार्च 2027 में आदित्य धर की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *