![]()
राज्य सरकार ने बुधवार रात को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 187 अधिकारियों का तबादला किया। इसमें उदयपुर जिले में कुछ अफसरों के तबादले किए गए तो कुछ को यहां पर लगाया गया। कार्मिक विभाग की सूची के अनुसार आरएएस प्रभा गौतम को आबकारी विभाग में अतिरिक्त आयुक्त, मनसुखराम डामोर को बड़गांव एसडीएम, लतिका पालीवाल को सहायक भूप्रबंध अधिकारी उदयपुर, रमेशचंद्र बहड़िया को यूडीए में उपायुक्त, शत्रुघ्न सिंह गुर्जर निगम में उपायुक्त लगाया गया है तो हुकम कंवर अब उदयपुर में एचसीएम रीपा में उप निदेशक होगी। जिन अफसरों के तबादले हुए उनके बारे में जाने… प्रभा गौतम : चित्तौड़गढ़ एडीएम और सांवरियाजी मंदिर मंडल की सीईओ के पद से उदयपुर स्थानांतरित हुई। वे यहां पर आबकारी विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर रहेगी। प्रभा गौतम पहले उदयपुर में एडीएम सिटी, जनजाति विभाग से लेकर वाणिज्यकर विभाग आदि में रह चुकी है। मनसुखराम डामोर : बांसवाड़ा के घाटोल के उपखंड अधिकारी के पद से अब इनको उदयपुर में बड़गांव उपखंड अधिकारी लगाया गया है। ये मावली में उपखंड अधिकारी और यूडीए में भी रह चुके है। बाद में पिंडवाड़ा भेजा गया था। अब फिर उदयपुर में वापसी हुई है। दिनेश कुमार मंडोवरा : नगर निगम में उपायुक्त के पद पर लगे है और अब इनका तबादला शहर के अंदर ही किया गया है। इनको अब टीएडी में उप निदेशक प्रोटेक्टिव लेजिस्लेशन के पद पर लगाया गया है। रक्षा पारीक : आरएएस अधिकारी रक्षा अभी राजसमंद जिले के नाथद्वारा में एसडीएम लगी है। अब इनका तबादला उदयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर किया गया है। हुकम कंवर : कोटा मुख्यालय पर सहायक कलेक्टर लगी हुकम कंवर अब उदयपुर में एचसीएम रीपा में उप निदेशक होगी। वे पहले वल्लभनगर में एसडीएम रह चुकी है। रमेश चंद बहड़िया : उदयपुर जिले के भींडर के उपखंड अधिकारी के पद से बहेडिया को उदयपुर शहर में लाया गया है और यहां उदयपुर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त के पद पर लगाया गया है। ये पहले बडगांव में सेवाएं दे चुके है। जगदीश सिंह आशिया : उदयपुर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त के पद पर सेवाएं दे रहे आशिया को अब पास ही के जिले प्रतापगढ़ में सुहागपुरा में एसडीए लगाया गया है। शत्रुघ्न सिंह गुर्जर : जयपुर विकास प्राधिकरण में प्राधिकृत अधिकारी के पद से तबादला कर इनको उदयपुर नगर निगम में मंडोवरा की जगह उपायुक्त लगाया गया है।
प्रभा गौतम, मनसुख डामोर और हुकम कंवर लौटे उदयपुर:आरएएस अफसरों के तबादले, शत्रुघ्न नगर निगम उपायुक्त, रक्षा स्मार्ट सिटी एसीईओ
Leave a comment