Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today)

Actionpunjab
20 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (14 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार, 14 मई को मेष राशि वालों को पदोन्नति और ट्रांसफर के लिए अच्छा मौका मिल सकता है। वृष और मिथुन राशि वालों को टीम वर्क और नेटवर्किंग से फायदा होगा। कन्या राशि वालों के काम का दायरा बढ़ेगा और नई पार्टनरशिप के प्रस्ताव मिल सकते हैं। धनु राशि वालों को डील, मुनाफा और अवॉर्ड मिलने के योग हैं। कुंभ राशि वालों को अचानक प्रमोशन, जॉब ऑफर या नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। मीन राशि वालों को राइटिंग और एडिटिंग में नया प्रोजेक्ट मिलेगा।

मेष – टू ऑफ वांड्स आज का दिन विस्तार और नई संभावनाएं तलाशने का है। व्यापारियों के लिए नए संपर्क बनेंगे। परिवार में अनुशासन और प्लानिंग पर सकारात्मक चर्चा होगी। पुराना अनुभव आर्थिक स्थिरता दिलाने में मदद करेगा। किसी बड़े उत्सव की रूपरेखा बन सकती है। आत्मविश्वास और सही फैसला आज सफलता की नई दिशा देगा।

करियर – एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। नई पार्टनरशिप एग्रीमेंट साइन करने के लिए समय अच्छा है। अगर तबादला चाहते हैं, तो आज प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को नई वर्कशॉप या ट्रेनिंग का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। आपकी सोच कंपनी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। लव- रिश्तों में आपसी तालमेल और दूरदर्शिता बढ़ेगी। लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में बातचीत के नए साधन उत्साह भरेंगे। प्रेमी के साथ किसी निवेश या संपत्ति की योजना बना सकते हैं। पुरानी कड़वाहट भूलकर बॉन्डिंग मजबूत होगी। आपसी विश्वास से रिश्ता गहरा होगा। हेल्थ – माइग्रेन की समस्या उभर सकती है। धूल और प्रदूषण से बचाव करें। शरीर में विटामिन-डी की कमी महसूस हो सकती है। मानसिक शांति के लिए प्राणायाम करें। संतुलित आहार से राहत मिलेगी। लकी कलर – एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर – 5

वृष – थ्री ऑफ कप्स आज का दिन खुशियों और सेलिब्रेशन का है। पुराने मित्रों के साथ गेट-टुगेदर की योजना बनेगी। घर में किसी खास उपलब्धि पर पार्टी जैसा माहौल रहेगा। बच्चों की सोशल एक्टिविटीज बढ़ेंगी। पड़ोसियों के साथ मधुर बॉन्डिंग बनेगी। वातावरण में उत्साहजनक वाइब्स रहेंगी। खुशियां साझा करने से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

करियर – आर्ट्स और डिजाइनिंग फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में टीम वर्क से बड़ा लक्ष्य हासिल होगा। कलीग्स के साथ किसी सफलता का क्रेडिट साझा करेंगे। नेटवर्किंग से नए क्लाइंट्स और कांट्रैक्ट मिलेंगे। इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ा आर्डर मिल सकता है। लव – पार्टनर के साथ किसी सोशल गैदरिंग का हिस्सा बनेंगे। रिश्तों में नयापन और ताजगी महसूस होगी। दोस्तों की मदद से मतभेद सुलझेंगे। आपसी समझ और इमोशनल अटैचमेंट बढ़ेगा। यह दिन साथ मिलकर अच्छी यादें बनाने का है। प्रेम जीवन में रोमांस और खुशी बढ़ेगी। हेल्थ – गले में खराश या थ्रोट इंफेक्शन हो सकता है। ठंडे ड्रिंक्स और ऑयली फूड से परहेज करें। वोकल कॉर्ड्स को आराम देने के लिए कम बोलें। गुनगुने पानी और साल्ट गार्गल से राहत मिलेगी। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 1

मिथुन – थ्री ऑफ कप्स आज का दिन खुशियों के कोलाज जैसा रहेगा। पुराने दोस्तों के साथ रीयूनियन की प्लानिंग सफल होगी। सोशल सर्कल में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। परिवार में किसी की उपलब्धि पर डिनर का आयोजन हो सकता है। बच्चों के साथ आउटिंग का अवसर मिलेगा। घर का माहौल वाइब्रेंट और पाजीटिव रहेगा।

करियर – क्रिएटिव फील्ड और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन खास है। टीम वर्क में बड़े प्रोजेक्ट आसानी से पूरे होंगे। ऑफिस में कलीग्स के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी। नेटवर्किंग से नए बिजनेस कांटेक्ट बनेंगे। इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ा कांट्रैक्ट मिल सकता है। आपकी वर्किंग स्टाइल की तारीफ होगी। लव – रिलेशनशिप में सेलिब्रेशन का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ किसी सोशल फंक्शन में शामिल होंगे। सिंगल लोगों के लिए किसी पार्टी में नया कनेक्शन बन सकता है। आपसी विश्वास और इमोशनल अटैचमेंट बढ़ेगा। डेटिंग के लिए शाम रोमांटिक रहेगी। कड़वाहट दूर करने के लिए दिन अच्छा है। हेल्थ – ओवरईटिंग से पेट में भारीपन या ब्लोटिंग हो सकती है। शुगर और कैलोरी पर कंट्रोल रखें। नियमित वॉक से शरीर एक्टिव रहेगा। रात को समय पर सोने की आदत डालें। लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3

कर्क – टू ऑफ स्वोर्ड्स आज मन में विचारों का द्वंद्व रहेगा। किसी बड़े फैसले को लेकर कंफ्यूजन हो सकता है। पारिवारिक विवादों में न्यूट्रल रहना बेहतर रहेगा। घर के माहौल में शांति और एकांत की जरूरत महसूस होगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। बुजुर्गों से बातचीत करने से मन हल्का होगा।

करियर – प्रोफेशनल लाइफ में डेडलॉक की स्थिति बन सकती है। दो नौकरियों या प्रोजेक्ट्स के बीच चुनाव करना कठिन होगा। टेक्निकल फील्ड के लोगों को कोडिंग या एरर सुलझाने में समय लगेगा। मैनेजमेंट में किसी बड़े बदलाव का इंतजार रहेगा। जल्दबाजी में किसी दस्तावेज पर साइन न करें। कलीग्स की पालिटिक्स से दूर रहें। लव – लव लाइफ में कम्युनिकेशन गैप आ सकता है। पार्टनर की किसी बात से मन में संशय पैदा होगा। इमोशनल फैसला लेने से बचें। रिश्तों में शांति और साइलेंस ज्यादा रहेगा। लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में पार्टनर की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ सकते हैं। अपनी फीलिंग्स साफ कहने के लिए सही समय चुनें। हेल्थ – आंखों में स्ट्रेन या विजन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। डार्क सर्कल और नींद की कमी चेहरे पर दिख सकती है। गैजेट्स का इस्तेमाल कम करें। डाइट में ओमेगा-3 शामिल करें। लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 2

सिंह – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज आप आर्थिक सुरक्षा को लेकर बहुत सजग रहेंगे। फालतू खर्चों पर लगाम लगाने का दिन है। घर में रिनोवेशन या फर्नीचर की सुरक्षा पर ध्यान देंगे। पारिवारिक संपत्ति के कागजात व्यवस्थित करेंगे। बच्चों को सेविंग्स की वैल्यू समझाएंगे। घर का माहौल थोड़ा अनुशासित रह सकता है। किसी पुराने निवेश की मैच्योरिटी से मन प्रसन्न होगा।

करियर – बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के लोगों के लिए दिन प्राफिटेबल रहेगा। बिजनेस में आज जोखिम लेने से बचेंगे। वर्कप्लेस पर अपनी पोजिशन होल्ड करने के लिए मेहनत करेंगे। रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन में नए इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। कलीग्स के साथ अपने आइडिया शेयर करने में सावधानी रखें। लव – रिश्तों में पजेसिवनेस बढ़ सकती है। पार्टनर की आजादी को लेकर थोड़े स्ट्रिक्ट रहेंगे। छोटी बातों पर रोक-टोक से तनाव हो सकता है। लव में सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी की तलाश रहेगी। बॉन्डिंग गहरी रहेगी, लेकिन खुद को एक्सप्रेस करना जरूरी होगा। पुरानी यादें सुकून देंगी। हेल्थ – कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है। डाइट में फाइबर और सलाद की मात्रा बढ़ाएं। शरीर में लचीलापन लाने के लिए स्ट्रेचिंग करें। रात का खाना हल्का और जल्दी खाएं। लकी कलर – टील, लकी नंबर – 4

कन्या – थ्री ऑफ वांड्स आज का दिन नई संभावनाओं और विजन का है। भविष्य की योजनाओं को अमल में लाने के लिए तैयार रहेंगे। व्यापार विस्तार के लिए दूर स्थानों से संपर्क बनेंगे। घर में किसी सदस्य की विदेश यात्रा की तैयारी हो सकती है। बच्चों की प्रोग्रेस से मन खुश रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से रुके काम बनेंगे।

करियर – एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और ग्लोबल बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। लाजिस्टिक्स और शिपिंग सेक्टर में नए अवसर मिलेंगे। फ्रीलांसरों के लिए क्लाइंट्स की संख्या बढ़ेगी। डिजिटल मार्केटिंग और ई-कामर्स में ग्रोथ के योग हैं। नई पार्टनरशिप के प्रस्ताव मिल सकते हैं। काम का दायरा बढ़ेगा। लव – लव लाइफ में रोमांस और फ्यूचर प्लानिंग साथ-साथ चलेंगे। रिश्तों में आपसी समझ बहुत अच्छी रहेगी। शादी के लिए घर वालों से बात करने का सही समय है। अविवाहितों के लिए दूर स्थान से प्रस्ताव आ सकता है। विश्वास और प्रेम की नई परतें खुलेंगी। एक-दूसरे का साथ मोटिवेटिंग रहेगा। हेल्थ – पैरों के तलवों में जलन या एड़ियों में दर्द हो सकता है। फुट मसाज से राहत मिलेगी। शरीर में एनर्जी का फ्लो अच्छा रहेगा, लेकिन ओवर-एग्जर्शन से बचें। आउटडोर गेम्स या वॉक के लिए समय निकालें। लकी कलर – ओशन ब्लू, लकी नंबर – 2

तुला – सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन बदलाव और रिकवरी का है। पुराने तनावपूर्ण माहौल से निकलकर शांति की ओर बढ़ेंगे। घर बदलने या रेंट एग्रीमेंट बदलने की चर्चा हो सकती है। पारिवारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। बच्चों के व्यवहार में सकारात्मक सुधार आएगा। घर में चल रहे मनमुटाव धीरे-धीरे खत्म होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से मुश्किल रास्तों से बाहर निकलेंगे।

करियर – आईटी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए ऑफिस लोकेशन बदलने के योग हैं। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। रिसर्च वर्क में सफलता मिलेगी। करियर में ट्रांजिशन का समय है, जो भविष्य के लिए शुभ होगा। नए स्किल्स सीखने के लिए दूसरे शहर जा सकते हैं। वर्किंग एनवायरनमेंट में सुधार आएगा। लव – रिश्तों में आई दरारें अब भरने लगेंगी। पार्टनर के साथ शांत जगह पर घूमने जा सकते हैं। ब्रेकअप के बाद पैचअप की संभावना बढ़ेगी। लव में ठहराव और सुकून लौटेगा। पुराने विवादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का संकल्प लेंगे। इमोशनल सपोर्ट बॉन्ड को मजबूत करेगा। हेल्थ – डिहाइड्रेशन या पानी की कमी से चक्कर आ सकते हैं। फ्लू या वायरल इंफेक्शन से रिकवरी का समय है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए लिक्विड डाइट लें। नींद की क्वालिटी में सुधार होगा। लकी कलर – पेस्टल मिंट, लकी नंबर – 5

वृश्चिक – एट ऑफ पेंटाकल्स आज आपकी पूरी एकाग्रता काम और स्किल्स को निखारने पर रहेगी। घर के बारीक कामों और रिपेयरिंग पर ध्यान देंगे। बच्चों की वर्कशॉप या एक्स्ट्रा क्लासेज की व्यवस्था करेंगे। परिवार में अनुशासन और मेहनत का माहौल रहेगा। बुजुर्गों की सेहत में सुधार के लिए घरेलू उपाय अपनाएंगे। आपका डेडिकेशन घर की व्यवस्था को मजबूत बनाएगा।

करियर – एकेडमिक्स और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन है। आप अपनी मास्टरपीस बनाने के करीब हैं। क्राफ्ट्समैन और आर्टिस्टों को मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस में आपको किसी विशेष ट्रेनिंग के लिए चुना जा सकता है। आपकी कार्यकुशलता की वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। नई तकनीक सीखने में निवेश करेंगे। लव – लव में आप रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। पार्टनर की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखेंगे। रिश्तों में ईमानदारी साफ दिखेगी। साथ मिलकर किसी हाबी को डेवलप करेंगे। आपसी बातचीत में गहराई और समझदारी रहेगी। सिंगल लोग पर्सनालिटी ग्रूमिंग पर फोकस करेंगे। समर्पण भाव रिश्ते की ताकत बनेगा। हेल्थ – प्रोटीन युक्त आहार मांसपेशियों के लिए जरूरी है। आंखों की एक्सरसाइज करें और स्क्रीन टाइम घटाएं। रूटीन चेकअप के लिए समय निकालें। फिजिकल एक्टिविटी को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। लकी कलर – रस्ट, लकी नंबर – 9

धनु – सिक्स ऑफ वांड्स आज का दिन विजय और सार्वजनिक सम्मान का है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में खुशखबरी आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। बच्चों को स्पोर्ट्स या कंपटीशन में ट्रॉफी मिल सकती है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। घर का वातावरण गर्व और खुशी से भरा रहेगा। आत्मविश्वास से रुके काम गति पकड़ेंगे।

करियर – सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा ब्रेक मिल सकता है। स्पोर्ट्स और डिफेंस फील्ड के लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। बिजनेस में आज डील फाइनल होगी और अच्छा मुनाफा मिल सकता है। ऑफिस में आपको एंप्लायी ऑफ द मंथ जैसा सम्मान मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी पीछे छूटेंगे। सफलता आपके पक्ष में रहेगी। लव – पार्टनर के साथ सार्वजनिक रूप से रिश्ते को स्वीकार कर सकते हैं। किसी पुराने प्रपोजल का सकारात्मक जवाब मिल सकता है। सोशल मीडिया पर अपनी बॉन्डिंग शेयर करेंगे। प्रेमी के साथ डेट यादगार रहेगी। आपसी विश्वास में बढ़ोतरी होगी। सिंगल लोगों को समाज के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। हेल्थ – बीपी थोड़ा हाई रह सकता है। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल रखें। सिर में गर्मी महसूस हो सकती है। ठंडे पानी का सेवन करें और मेडिटेशन करें। आउटडोर एक्टिविटी से शारीरिक शक्ति बढ़ेगी। लकी कलर – पर्पल, लकी नंबर – 7

मकर – किंग ऑफ कप्स आज आप भावनाओं के बीच भी शांत रहेंगे। परिवार की समस्याओं को धैर्य और परिपक्वता से सुलझाएंगे। घर में सुख-शांति और दयालुता का वातावरण रहेगा। बच्चों के लिए आप आदर्श मार्गदर्शक साबित होंगे। किसी आध्यात्मिक गुरु या बुजुर्ग से मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपकी सूझबूझ से बड़ा नुकसान टल सकता है।

करियर – काउंसलिंग, साइकोलॉजी और सोशल वर्क से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। ऑफिस में आप अच्छे मेंटर की भूमिका निभाएंगे। कलीग्स अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आपके पास आएंगे। आपकी क्रिएटिविटी और इमोशनल इंटेलिजेंस की सराहना होगी। बिजनेस में ठंडे दिमाग से लिए फैसले लाभ देंगे। मैनेजमेंट पर पकड़ मजबूत होगी। लव – लव में गहराई और स्थिरता रहेगी। पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों को बिना कहे समझ जाएंगे। बॉन्डिंग में ठहराव आएगा। किसी पुराने मतभेद को बड़े दिल से माफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ शाम शांतिपूर्ण और सुखद बीतेगी। प्रेम में समर्पण और निस्वार्थ भाव रहेगा। हेल्थ – पैरों में सूजन हो सकती है, नमक का सेवन कम करें। हार्ट पेशेंट्स डाइट का विशेष ध्यान रखें। रात को सुकून भरी नींद आएगी। हर्बल टी तनाव कम करने में सहायक होगी। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 6

कुंभ – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज भाग्य का पहिया आपके पक्ष में घूम रहा है। जीवन में अचानक सकारात्मक बदलाव आएंगे। परिवार में लंबे समय से अटके काम अपने आप बनने लगेंगे। अप्रत्याशित लाभ या उपहार मिलने के योग हैं। बच्चों के करियर में बड़ा टर्निंग पॉइंट आ सकता है। घर के माहौल में नई ताजगी और उत्साह रहेगा। पुरानी समस्या का समाधान अचानक मिलेगा।

करियर – आज सडन ग्रोथ या प्रमोशन के संकेत हैं। स्टॉक मार्केट और ट्रेडिंग से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। जॉब चेंज करना चाहते हैं, तो अच्छा ऑफर मिल सकता है। बिजनेस में पुरानी घाटे वाली डील्स अब मुनाफे में बदलेंगी। आपकी मेहनत को भाग्य का साथ मिलेगा। नए प्रोजेक्ट्स खुद आपके पास आ सकते हैं। लव – लव में कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी खास की अचानक एंट्री होगी। रिश्तों में आ रहे उतार-चढ़ाव खत्म होंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपसी केमिस्ट्री में आकर्षण रहेगा। पुराने प्रेमी से दोबारा संपर्क होने की संभावना है। प्रेम जीवन में नई उम्मीदें बनेंगी। हेल्थ – मौसमी बीमारियों या अचानक एलर्जी से सावधान रहें। इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए काढ़ा या विटामिन लें। डाइजेशन में उतार-चढ़ाव संभव है। बाहर के खाने से बचें। सुबह की वॉक और हल्का वर्कआउट फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8

मीन – क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स आज आप प्रैक्टिकल और स्पष्ट रहेंगे। परिवार में अपनी बात तार्किक ढंग से रखेंगे। घर की व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने के लिए कुछ कड़े फैसले लेंगे। बच्चों की गलतियों पर उनकी काउंसलिंग करेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता और निष्पक्षता घर के विवाद सुलझाने में मदद करेगी। सच और स्पष्टता आपके पक्ष में रहेंगे।

करियर – लॉ, ज्यूडिशियरी और ऑडिटिंग फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। ऑफिस में आपकी एनालिसिस पावर और क्रिटिकल थिंकिंग की तारीफ होगी। एडमिनिस्ट्रेटिव कामों में पकड़ मजबूत रहेगी। गपशप और गॉसिप से दूर रहेंगे। अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे और जीतेंगे। राइटिंग और एडिटिंग से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। लव – रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टता सबसे ऊपर रहेगी। पार्टनर के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर साफ बातचीत होगी। लव लाइफ में इमोशनल ड्रामा के लिए जगह नहीं होगी। अपनी सीमाएं तय करेंगे और दूसरों से भी सम्मान की उम्मीद रखेंगे। प्रेम में आज दिमाग दिल पर हावी रहेगा। रिश्तों में पारदर्शिता बढ़ेगी। हेल्थ – थायराइड या हार्मोनल चेकअप करवाएं। फेफड़ों की मजबूती के लिए प्राणायाम करें। डाइट में तीखा और मसालेदार भोजन कम करें। मानसिक एकाग्रता के लिए मौन का सहारा लें। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *