बिछीवाड़ा पुलिस ने चैन स्नेचिंग के 4 आरोपी पकड़े:डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में 6 वारदातें कबूलीं

Actionpunjab
2 Min Read




डूंगरपुर की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने चैन स्नेचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के सदस्यों ने डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जिलों में चैन स्नेचिंग की आधा दर्जन से अधिक वारदातें कबूल की हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई उदयपुर जिले के कनबई निवासी अमृतदेवी कलाल (65) की शिकायत पर शुरू हुई थी। अमृतदेवी ने 13 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करौली में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब वह भुवनेश्वर मंदिर जा रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से करीब 17 ग्राम वजनी सोने की चैन झपट ली और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाशचन्द्र सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की। लगातार तलाश और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बिछीवाड़ा की घटना के अलावा प्रतापगढ़ के पीपलखूंट, बांसवाड़ा के घाटोल और डूंगरपुर जिले के चिखली व सरोदा क्षेत्रों में भी चैन स्नेचिंग की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस ने संजयदास (निवासी कोलखण्डा खास, थाना दोवड़ा), दिनेश खराड़ी, किरीट खराड़ी और गोपाल डामोर (निवासी नवाघरा, थाना चौरासी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *