बाइक चोर गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार:चोरी की 10 बाइक बरामद, परसाद थाना क्षेत्र का मामला

Actionpunjab
2 Min Read




सलूंबर जिले की परसाद थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 10 बाइकें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में परसाद थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक के अलावा गुजरात, उदयपुर और सलूंबर क्षेत्र से चोरी की गई अन्य बाइकें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार 25 अप्रेल 2026 को राजपूत मोहल्ले में एक घर के आंगन से बाइक चोरी हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की निशानदेही पर 10 और बाइक बरामद की
मामले के खुलासे के लिए पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लालुराम उर्फ ललित पुत्र रमेश मीणा निवासी सरूपाल खेरिया फला और विजय पुत्र होमेश मीणा निवासी परसाद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने राजस्थान और गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी करना कबूल किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में शामिल रहे हैं। साथ ही विभिन्न थानों में इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *