APS Kandrori Aces CBSE 12th Exams, Tops North Zone

Actionpunjab
2 Min Read


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में पठानकोट के कंदरोड़ी का आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) ने अपनी श्रेष्ठता का लोहा मनवाया है। स्कूल ने उत्तर क्षेत्र (North Zone) के सभी आर्मी पब्लिक स्कूलों में पहला स्थान

.

शानदार API स्कोर के साथ बनी नंबर-1

स्कूल ने औसत प्रदर्शन सूचकांक (Average Performance Index – API) में 649 अंक हासिल किए, जो उत्तर क्षेत्र के अन्य सभी आर्मी स्कूलों की तुलना में सर्वाधिक है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि स्कूल ने लगातार पांचवीं बार उत्तर क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर रहकर अपनी गुणवत्ता और निरंतरता को साबित किया है।

प्रधानाचार्या ने दी बधाई

विद्यालय की प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की निष्ठा और अध्यापकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में न केवल पास प्रतिशत, बल्कि गुणवत्ता के मामले में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों और शिक्षकों की दिन-रात की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि आज स्कूल ने उत्तर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है।

छात्रों और स्टाफ में खुशी का माहौल

नतीजे घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखा गया। छात्रों और अध्यापकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और अपनी खुशी साझा की। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि उनका लक्ष्य न केवल शैक्षणिक परिणाम सुधारना है, बल्कि भविष्य के लिए अनुशासित और काबिल नागरिक तैयार करना भी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *