सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवर-कैश पार:छत के रास्ते घुसे चोर, परिवार धार्मिक कार्यक्रम में भबरानान गया हुआ था

Actionpunjab
2 Min Read




डूंगरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के फौज का बडला मोहल्ले में चोरी की वारदात सामने आई है। शातिर चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता स्नेह लता जैन अपने परिवार के साथ सलूंबर जिले के भबराना में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। घर सूना होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते घर में घुसे। छत के रास्ते घुसे चोर
घर के अंदर घुसकर चोरों ने अलमारी और कमरों की तलाशी ली। उन्होंने वहां रखा ढाई तोले का सोने का मंगलसूत्र और 7 हजार रुपए की नकदी चुरा ली और फरार हो गए।
चोरी का पता गुरुवार देर शाम तब चला, जब स्नेह लता जैन परिवार सहित घर लौटीं। उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ और कीमती सामान गायब देखा। पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *