![]()
ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी हुई है। तेल की कीमतों में ये उछाल वैश्विक राजनीतिक परिस्थितियों का सीधा नतीजा है और इससे भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दबाव बढ़ सकता है। आज से बढ़ी हुई रेट लागू हो गई है। रेट बढ़ जाने आम जनता खासी परेशान नजर आ रही है। तेल की नई कीमतों की दर फरीदाबाद में अब पेट्रोल की नई कीमत लगभग ₹98.94 प्रति लीटर हो गई है, जो पहले करीब ₹95.95 प्रति लीटर थी। जबकि पावर के पेट्रोल का रेट पहले ₹105.98 रूपये प्रति लीटर था जो अब ₹108.98 रूपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह से डीजल का नया रेट बढ़कर लगभग ₹91.37 प्रति लीटर पहुंच गया है, जो पहले ₹88.39 प्रति लीटर के आसपास था। तनाव के चलते यह बढ़ोतरी विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते यह बढ़ोतरी की गई है। इसका असर सीधे तौर पर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाला है। ईंधन के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ेगा, जिससे सब्जियां, राशन और अन्य जरूरी वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं। खासकर डीजल महंगा होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ेगी और इसका बोझ अंततः उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा। आम जनता पर महंगाई की मार तेल के नए रेट लागू होने के बाद पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ भी देखने को मिली। आम लोगों का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे परिवारों के लिए यह बढ़ोतरी एक और झटका है।सरकार की ओर से फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कोई राहत की घोषणा नहीं की गई है, जिससे आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
फरीदाबाद में पेट्रोल-डीजल हुआ 3 रूपये महंगा:ट्रांसपोर्ट से लेकर रोजमर्रा की चीजें हो सकती हैं महंगी, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी
Leave a comment