कोटा में MBS हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा:परिजनों ने रोड़ पर धरना दिया, रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट

Actionpunjab
1 Min Read




कोटा एमबीएस हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद हंगामा देखने को मिला। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मरीज की मौत से गुस्सा होकर वार्ड में तोड़फोड़ कर दी।मौके पर मौजूद रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट की। रेजिडेंट डॉक्टर के कपड़े फाड़ दिए। उसके बाद परिजन स्ट्रेचर पर शव लेकर हॉस्पिटल के बाहर चले गए। सड़क पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर एडीएम सिटी व पुलिस केअधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से समझाई की। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। बताया जा रहा है हॉस्पिटल में भर्ती टोंक जिला निवासी मरीज किशन व बूंदी जिले निवासी मरीज मदन लाल की इलाज के दौरान मौत हुई। किशन को टिटनेस की प्रॉब्लम थी जबकि मदन को गैस की प्रॉब्लम थी।
खबर अपडेट हो रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *