मोहाली में बस पलटी, 20 यात्री घायल:सीटों से उछलकर एक-दूसरे पर गिरे, युवक की बाजू कुचली; हिमाचल से दिल्ली जा रही थी

Actionpunjab
3 Min Read




मोहाली में जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास शुक्रवार तड़के सवारियों से भरी निजी बस ट्रक से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। एक युवक भी बस के नीचे आ गया। वहीं, पुलिस और लोगों ने मिलकर वाहनों को सड़क से हटाया। बस मनाली से दिल्ली जा रही थी। हादसे के समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे। घायलों को डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से कई गंभीर घायलों को चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद की PHOTOS… ट्रक की टक्कर से पलटी बस पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब मनाली से दिल्ली जा रही बस जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास पहुंची। इसी दौरान जीरकपुर से पटियाला की ओर जा रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इससे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई। बस पलटने से कई यात्री सीटों से उछलकर नीचे गिर गए और कुछ बस के अंदर फंस गए। यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक युवक बस के नीचे दब गया, जिससे उसकी बाजू गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गई। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायल डेराबस्सी सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ रेफर हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा पुलिस के छह कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा हादसे के कारण बस करीब दो घंटे तक सड़क के बीचों-बीच पड़ी रही, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। बाद में हाइड्रा मशीन की सहायता से बस को सड़क से हटाया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *