भिवानी में TTE एवं गार्ड मारपीट को लेकर प्रदर्शन:निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की डिमांड, ट्रेन मैनेजर ने सौंपा ज्ञापन, बोले- रेलवे की छवि भी हो रही धुमिल

Actionpunjab
3 Min Read




भिवानी के रेलवे स्टेशन पर टीटीई और ट्रेन मैनेजर (गार्ड) के बीच हुई हाथापाई को लेकर शुक्रवार को भिवानी रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल ने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर हुई घटना के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से निष्पक्ष जांच करने व दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की डिमांड रखी। ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल के भिवानी के प्रधान विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि 6 मई को भिवानी के रेलवे स्टेशन पर गार्ड व टीटीई के बीच हाथापाई हो गई थी। उस तरह की घटना से रेलवे की छवि को धुमिल हो रही है। इस मामले में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए, वहीं दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा अगर समय रहते उनकी मांगों को नहीं माना तो वे सख्त कदम उठाएंगे। इस दौरान ट्रेन मैनेजर कालू राम मीणा, ट्रेन मैनेजर उमेद सिंह व अमित कुमार आदि उपस्थित रहे। ऑन ड्यूटी ट्रेन मैनेजर के साथ की थी मारपीट
उन्होंने कहा कि भिवानी रेलवे स्टेशन पर ऑन ड्यूटी मेल एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर मुकेश कुमार शर्मा को यात्री द्वारा टीटीई द्वारा अवैध वसूली की मौखिक शिकायत मिली। ऑन ड्यूटी ट्रेन मैनेजर मुकेश कुमार की शिकायत के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए टीटीई के पास पहुंचे। इस दौरान ऑन ड्यूटी ट्रेन मैनेजर एवं टीटीई के बीच बहस हो गई। वहीं टीटीई ने ट्रेन मैनेजर के साथ प्लेटफार्म पर यात्रियों के सामने मारपीट की। यह ट्रेन मैनेजर्स के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटना है। जिसके कारण रोष है और कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं सम्मान का माहौल है। ये रखी मांग
उन्होंने मांग की कि टीटीई के विरुद्ध डी एंड एआर नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोकस कदम उठाएं। ऐसी घटनाओं को पुनरावर्ति रोकने के लिए सभी स्टॉफ को अनुशासन एवं आचरण संबंधित निर्देश जारी किए जाएं। ऑन ड्यूटी टिकट चैकिंग स्टॉफ का भी ड्यूटी पर आने से पूर्व एवं ड्यूटी समाप्त होने पर श्वास परीक्षण प्रारंभ किया जाए। आरपीएफ स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दें कि रेलवे परिसर में घटित होने वाली मारपीट की घटनाओं का मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए। टिकट चैकिंग की सूचना ट्रेन मैनेजर को दें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *