बीकाजी का 'कुछ-कुछ मिक्स' नमकीन ब्रांड बैन:जांच में सैंपल अनसेफ मिलने के बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने 2 महीने के लिए बेचने पर लगाई रोक

Actionpunjab
2 Min Read




फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीमों ने राज्य के अलग-अलग जिलों में लिए फूड प्रोडक्ट्स सैंपल जांच में अमानक पाने पर कई नामी ब्रांड कंपनियों पर एक्शन लिया है। इसमें बीकाजी ब्रांड की मिक्स नमकीन (कुछ-कुछ), जयपुर की घी निर्माता फर्म श्री अनु मिल्क् प्रोडक्टस लि. का ब्रांड बिलोना घी के बैच को प्रतिबंधित किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया- ये सैंपल मार्च, अप्रेल के दौरान लिए गए, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद इन पर एक्शन लिया गया है। उन्होंने बताया- जो उत्पाद जांच रिपोर्ट में असुरक्षित (अनसेफ) पाए गए हैं। उनको प्रदेशभर सप्लाई करने, बेचने और डिस्प्ले करने पर अगले दो माह के लिए बैन किया है। उन्होंने बताया- कि बैन किए गए चार प्रोडक्ट बीकानेर, जयपुर और ग्वालियर में मौजूद फर्मो के है। इन 4 उत्पादों को किया बैन
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया- बीकानेर की पापड़ निर्माता फर्म हैप्पी, पूजा पापड़ भंडार, मैसर्स बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड (बीकानेर) की आल इन वन नमकीन (कुछ-कुछ) का एक बैच, डबरा (ग्वालियर) की किचन किंग निर्माता फर्म के रोस्टेड चना और श्री अनु मिल्क प्रोडक्ट्स लिमिटेड, वीकेआईए, जयपुर के घी-बिलोना के एक बैच को बैन किया है। इन उत्पादों की रिपोर्ट भी अनसेफ

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *