सड़क हादसे में चौकीदार की मौत:घाटमपुर इंस्पेक्टर ने परिजनों को 51 हजार की आर्थिक मदद दी

Actionpunjab
1 Min Read




घाटमपुर के जहांगीराबाद में बीते गुरुवार को अनियंत्रित डंपर हाइवे पर पलट गया था। हादसे में साइकिल सवार चौकीदार की दबकर मौत हो गई थी। शुक्रवार शाम बरनाव पहुंचे इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। ये मदद इंस्पेक्टर और स्टाफ ने मिलकर की है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव गांव निवासी 50 वर्षीय हरिश्चंद्र घाटमपुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। गुरुवार सुबह वह थाने से ड्यूटी करके साइकिल से वापस घर लौट रहा था, जैसे ही वह कानपुर सागर हाइवे पर घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के पास पहुंचते ही डंपर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया। इस दौरान साइकिल सवार चौकीदार की डंपर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था, शुक्रवार शाम घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक चौकीदार के परिजनों को 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि उन्होंने थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर 51 हजार रुपए की धनराशि एकत्रित की और परिजनों को सौंपी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *