धूरी नगर-परिषद चुनाव, भाजपा के 11 कैंडिडेट ने पर्चे भरे:पार्टी नेता ओंकार सिंह का दावा- सभी 21 वार्ड सीटों पर होगी जीत

Actionpunjab
2 Min Read




संगरूर जिले में धूरी नगर परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 11 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पार्टी ने सभी 21 वार्ड सीट पर जीत का दावा किया है। पंजाब में नगर पालिका चुनावों की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा के 11 उम्मीदवारों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचकर अपने नामांकन पत्र जमा कराए। इस दौरान हाल ही में भाजपा में शामिल हुए नेता ओंकार सिंह भी मौजूद थे। ओंकार सिंह मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी रह चुके हैं। वे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे थे। पंजाब में भाजपा के प्रति बढ़ रहा रुझान : ओंकार सिंह मीडिया से बात करते हुए ओंकार सिंह ने कहा कि पंजाब में लोगों का रुझान लगातार भाजपा की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा धूरी नगर परिषद की सभी 21 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है और पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद है। भाजपा उम्मीदवारों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और वे पूरी मेहनत से चुनाव लड़कर अपनी-अपनी सीट जीतकर पार्टी को सौंपेंगे। धूरी में चुनावी माहौल लगातार गरमा रहा है और आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *