मोहाली में नंबर प्लेट के विवाद में मारपीट:सिक्योरिटी एजेंसी संचालक को लोहे की रॉड से पीटा, हाथ-पैर में फ्रैक्चर; चार के खिलाफ केस

Actionpunjab
4 Min Read




मोहाली के जीकरपुर के लोहगढ़ क्षेत्र में मामूली बात पर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बाइक पर नंबर प्लेट न होने को लेकर झगड़े में सिक्योरिटी एजेंसी संचालक और उनके कर्मचारी पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया गया। इसमें एजेंसी संचालक संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि उनके कर्मचारी ललित कुमार को भी काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। नई बाइक और ‘नंबर’ को लेकर शुरू हुई थी बहस पुलिस को दी शिकायत में लोहगढ़ निवासी संदीप सिंह, जो ‘खालसा सिक्योरिटी सर्विसेज’ चलाते हैं, ने बताया कि घटना 4 मई की रात की है। वह अपने कर्मचारी ललित के साथ नई हीरो स्प्लेंडर बाइक पर नाभा साहिब में खाना लेने गए थे। संदीप के अनुसार, उन्होंने अपनी नई बाइक गली में खड़ी की थी। इसी दौरान एक सफेद जीप कंपास सवार युवक वहाँ आया और बाइक पर नंबर प्लेट न होने को लेकर संदीप से उलझ गया। संदीप ने सफाई दी कि बाइक नई है और परमानेंट नंबर अभी आना बाकी है, लेकिन आरोपी बहस और गाली-गलौच पर उतारू हो गया। रॉड और डंडों से हमला: संचालक के हाथ-पैर में आए फ्रैक्चर आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कार सवार युवक ने अपनी गाड़ी से लोहे की रॉड निकाली और संदीप पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, उसने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में दूसरी कार में सवार होकर दो और युवक पहुँचे और चारों ने मिलकर संदीप सिंह और ललित कुमार को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इस बर्बर हमले में संदीप सिंह के हाथ, बांह और पैर में गंभीर फ्रैक्चर आए हैं। हमलावरों ने ललित कुमार को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। चंडीगढ़ रेफर किया गया घायल, आरोपी की हुई पहचान हमले के दौरान शोर मचने पर लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ियों से फरार हो गए। घायलों को तुरंत ढकोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहाँ संदीप सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस जांच के दौरान मुख्य आरोपी की पहचान नाभा साहिब निवासी देवसंत सिंह के रूप में हुई है, जबकि उसके तीन साथियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश में जुटी टीमें थाना जीरकपुर पुलिस ने संदीप सिंह के बयानों के आधार पर देवसंत सिंह और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ियों और फरार आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर रोष पाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *