ट्रम्प ईरान जंग के सवाल पर भड़के:पत्रकार को झूठा बताया, कहा- सच नहीं लिखते हो, खुद पर शर्म आनी चाहिए

Actionpunjab
3 Min Read




अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर पूछे गए एक सवाल पर पत्रकार पर नाराजगी जताई। ट्रम्प ने रिपोर्टर को झूठा बताया और उसकी रिपोर्टिंग को देशद्रोह जैसा करार दिया। ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान में पूरी तरह सैन्य जीत हासिल की है और यह बात सभी मानते हैं। उन्होंने कहा, सिर्फ आप जैसे लोग ही सच नहीं लिखते। इसके बाद ट्रम्प ने पत्रकार पर तंज करते हुए कहा, मुझे लगता है कि जिस तरह आप लिखते हैं, वह देशद्रोह जैसा है। आपके एडिटर आपको जो लिखने को कहते हैं, आप वही लिखते हैं। आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए। दरअसल द न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्टर डेविड सेंगर ने पूछा था कि अगर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ पूरी सैन्य जीत हासिल कर ली है, तो फिर अमेरिका ने अपने पॉलिटिकल टारगेट क्यों अचीव नहीं किए और हमला अभी भी क्यों जारी है। पिछले 24 घंंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. ट्रम्प-जिनपिंग में ईरान जंग पर दो बातों पर सहमति: दोनों नेताओं ने माना कि मौजूदा युद्ध खत्म होना चाहिए और होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खुला रहना चाहिए। हालांकि चीन ने युद्ध खत्म कराने में बड़ी भूमिका के संकेत नहीं दिए। 2. BRICS देशों में ईरान मुद्दे पर एक राय नहीं बनी: नई दिल्ली में हुई BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में ईरान युद्ध को लेकर सदस्य देशों के बीच मतभेद दिखे। साझा बयान में कहा गया कि इस मुद्दे पर सभी देशों की सोच अलग-अलग है। 3. अमेरिका का दावा- चीन अब ज्यादा अमेरिकी तेल खरीदेगा: अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा कि युद्ध के बीच चीन अमेरिका से तेल खरीद बढ़ा सकता है। उन्होंने होर्मुज में जहाजों की सामान्य आवाजाही को जरूरी बताया। 4. चीन ने अमेरिका-ईरान से बातचीत जारी रखने की अपील की: चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि होर्मुज संकट का समाधान सिर्फ स्थायी युद्धविराम और बातचीत से निकल सकता है। उन्होंने कहा कि ताकत नहीं, कूटनीति ही सही रास्ता है। 5. जर्मनी ने ईरान से तुरंत बातचीत शुरू करने को कहा: जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने कहा कि ईरान को तुरंत बातचीत की टेबल पर आना चाहिए और उसे परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट खोलने की भी मांग की। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *