एटा में तेज रफ्तार कैंटर ने दो युवकों को रौंदा:एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; भंडारे से पैदल लौट रहे थे दोनों युवक

Actionpunjab
2 Min Read




एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कैंटर ने भंडारे से लौट रहे दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना नगला गरीबा गांव के पास की है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय प्रियांशु पुत्र दिलीप के रूप में हुई है। वहीं, 18 वर्षीय लोकेश पुत्र राजकुमार निवासी खुसरई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कैंटर ने दूर तक घसीटा प्रत्यक्षदर्शी प्रीतम सिंह के अनुसार, नगला गरीबा में भंडारा चल रहा था। दोनों युवक पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैंटर दोनों युवकों को काफी दूर तक घसीटता ले गया, जिससे प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। घायल का आगरा में इलाज जारी सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायल लोकेश को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल युवक का इलाज आगरा में चल रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *