फरीदकोट नगर कौंसिल चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त:IAS रुबिंदरजीत सिंह बराड़ को सौंपी जिम्मेदारी, DC बोले- शिकायत या सुझाव के लिए करें संपर्क

Actionpunjab
1 Min Read




राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा नगर कौंसिल चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला फरीदकोट के लिए आईएएस अधिकारी रुबिंदरजीत सिंह बराड़ को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार चाबा ने बताया कि जिला प्रशासन ने एसडीओ ड्रेनेज गुरजीत सिंह को चुनाव ऑब्जर्वर के सहायक लाइजन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। DC बोले- सुझाव या शिकायत के लिए चुनाव ऑब्जर्वर से कर सकते हैं संपर्क डीसी राहुल कुमार चाबा ने बताया कि नगर कौंसिल चुनावों संबंधी जिले के नागरिक चुनाव प्रक्रिया से जुड़े किसी भी सुझाव या शिकायत के लिए चुनाव ऑब्जर्वर रुबिंदरजीत सिंह बराड़ से मोबाइल नंबर 97813-31102 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सहायक लाइजन अधिकारी गुरजीत सिंह से मोबाइल नंबर 90410-80543 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *