त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी में आग लगी, दिल्ली-मुंबई रूट बंद:कोटा मंडल में हादसा, स्टेशन पर बजे हूटर्स, एसी कोच में थे 68 पैसेंजर्स

Actionpunjab
2 Min Read




कोटा मंडल में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में आग लग गई। हादसा रविवार सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणीरीछा-विक्रमगढ़ आलोट (मध्य प्रदेश) स्टेशन के बीच हुआ। आग ट्रेन के कोच नंबर B1 में लगी थी। हादस की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। राहत व बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोच में 68 यात्री सवार थे। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है। गार्ड ने लोको पायलट को दी आग की जानकारी आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी। इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया और पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया। कुछ मिनटों में ही आग पूरे कोच में फैल गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोच में पैसेंजर्स की संख्या और उनकी पहचान की जा रही है। ट्रैफिक रोका, कोच काटकर अलग फिलहाल दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोका गया है। ट्रेन का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। कोटा मंडल के सीनियर अधिकारी और टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंचा है। खबर अपडेट की जा रही है…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *