युवराज के पिता अग्रिम जमानत के लिए पहुंचे अदालत:योगराज की याचिका पर 20 को सुनवाई, वेब सीरीज में महिलाओं की आपत्ति का मामला

Actionpunjab
4 Min Read




पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और अभिनेता योगराज सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज मामले में अग्रिम जमानत के लिए चंडीगढ़ जिला अदालत में याचिका दायर की है। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस को नोटिस जारी कर मामले से संबंधित रिकॉर्ड और जवाब तलब किया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 20 मई को होगी। योगराज सिंह ने यह याचिका भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 482 के तहत दाखिल की है। उनके खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन में मुकदमा नंबर 72 दर्ज किया गया है। यह मामला एक वेब सीरीज के दौरान महिलाओं को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। हिंदी वेब सीरीज लुक्खे से जुड़ा मामला अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई 2026 को एक वेब सीरीज रिलीज हुई थी, जिसका नाम लुक्खे है। इस वेब सीरीज में योगराज सिंह भी एक्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सीरीज के एक एपिसोड में वह महिलाओं के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें योगराज सिंह कहते हैं – जनानी दिन में चूल्हे पे, रात को @#$% पे। इसी कारण उनके खिलाफ यह मुकदमा दर्ज किया गया है। 4 पॉइंट में जानिए अब तक क्या हुआ मामले में -8 मई को सीरीज रिलीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई को ‘लुक’ वेब सीरीज रिलीज हुई, जिसमें योगराज सिंह महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए दिखाई दिए। -12 मई को मुकदमा दर्ज क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं एडवोकेट उज्ज्वल भसीन और जतिन वर्मा की तरफ से शिकायत की गई। यह शिकायत चंडीगढ़ की एसपी को भी भेजी गई और 12 मई को ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। -13 मई को मुकदमे में एड्रेस में गलती का खुलासा 13 मई को इस मामले में योगराज सिंह के एड्रेस को लेकर चंडीगढ़ पुलिस की लापरवाही का खुलासा हुआ। चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से दर्ज किए गए मुकदमे में पंजाब महिला आयोग का एड्रेस, योगराज सिंह का एड्रेस बताकर दर्ज कर दिया गया। -16 मई को अग्रिम जमानत के लिए याचिका योगराज सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 16 मई को चंडीगढ़ जिला अदालत में याचिका दायर कर दी, जिसमें पुलिस को मामले से संबंधित रिकॉर्ड और जवाब देने के लिए नोटिस जारी हुआ। अब इस मामले में सुनवाई 20 मई यानी मंगलवार को होगी। 17 सेकेंड का वीडियो योगराज सिंह के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल 17 सेकेंड के वीडियो में महिलाओं के खिलाफ शर्मनाक, अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। वीडियो में जनानी दिन में चूल्हे… जैसे शब्द बोले गए हैं, जो स्क्रीन पर भी लिखे दिखाई देते हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार यह भाषा महिलाओं की गरिमा, शालीनता और सम्मान पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि माताओं, बहनों, बेटियों और पत्नियों समेत हर महिला के प्रति इस तरह की टिप्पणी अस्वीकार्य है। शिकायत में यह भी सवाल उठाया गया कि क्या ऐसे बयान सिख सिद्धांतों और समानता व सम्मान की शिक्षाओं के अनुरूप हैं। उनका कहना है कि योगराज सिंह जैसे प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग नैतिक मूल्यों के खिलाफ है। शिकायतकर्ताओं ने योगराज सिंह और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि सेलिब्रिटी होने के बावजूद इस तरह के बयान समाज में महिलाओं के प्रति गलत सोच को बढ़ावा देते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *