लुधियाना में जीटी रोड पर ट्राला-टिप्पर की टक्कर:लुक से भरी गाड़ी गलत दिशा से आई, घायल ड्राइवर DMC में दाखिल

Actionpunjab
2 Min Read




लुधियाना के ढंडारी जीटी रोड पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सरिया से लदे ट्राले और लुक (बजरी/रोड़ी) से भरे टिप्पर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्राला ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे खून से लथपथ हालत में लोगों ने डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मंडी गोबिंदगढ़ से सरिया लादकर एक ट्राला कटरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से लुक से भरा एक टिप्पर आ रहा था। बताया जा रहा है कि आगे कार आने के कारण टिप्पर चालक ने अचानक कट मारा, जिसके चलते दोनों भारी वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वहन बुरी तरह हुए क्षतिग्रस्त टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्राला कंडक्टर साइड से पूरी तरह टूट गया, जबकि हादसे के बाद सड़क पर लुक बिखर गई। ट्राला सड़क किनारे रेलिंग से भी जा टकराया। कंडक्टर साइड पर काफी खून बिखरा मिला। हादसे में ट्राला चालक सुक्खा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर 20 से 25 टांके लगे हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। रात 12 बजे आया कंडक्टर का फोन ट्राला मालिक सुंदर ने बताया कि रात करीब 12 बजे ड्राइवर और कंडक्टर का फोन आया कि ट्राला का एक्सीडेंट हो गया है और दोनों डीएमसी अस्पताल में भर्ती हैं। मौके पर पहुंचकर देखा तो ट्राले का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। ट्राला रात करीब 10 बजे मंडी गोबिंदगढ़ से रवाना हुआ था और ढंडारी जीटी रोड पर यह हादसा हो गया। हादसे के बाद काफी देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *