रतिया पुलिस ने चोरी के आरोपी को पकड़ा:अलीका निवासी सतबीर सिंह उर्फ सतु गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी

Actionpunjab
1 Min Read




फतेहाबाद जिले के रतिया सदर पुलिस ने घर में चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अलीका निवासी सतबीर सिंह उर्फ सतु के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि गांव अलीका निवासी शिकायतकर्ता सन्नी कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 13 मई, 2026 को अपने परिवार सहित रिश्तेदारी में सिरसा गया हुआ था। घर का ताला टूटा मिला, सोने की बाली गायब अगले दिन जब वह वापस घर पहुंचा, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर की जांच करने पर रसोई में रखा भारत गैस कंपनी का सिलेंडर और सोने की दो छोटी बालियां गायब पाई गईं। पूरे घर में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। पुलिस जांच कर रही इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना सदर रतिया में धारा 331(3), 305, 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सतबीर सिंह उर्फ सतु को काबू किया। मामले की आगामी जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *