होशियारपुर में ASI के घर चोरी:दूसहा की घटना, बेटी की शादी के लिए बनवाए 15 तोले गहने ले गए; ग्रिल तोड़कर घुसे, सुबह पता चला

Actionpunjab
2 Min Read




होशियारपुर के दसूहा थाना क्षेत्र के गांव दोलोवाल में पंजाब पुलिस के ASI के घर चोरी हो गई। पुलि को दी गई शिकायत में दावा किया गया है कि 12 से 15 तोले सोने के गहने और 25 हजार रुपए नकदी चोरी हुई है।
घटना शनिवार रात 11 बजे के बाद की है। घर के मालिक ASI विजय कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी रोपड़ के श्री आनंदपुर साहिब में है। बेटी की शादी के चलते गहने खरीदकर लाए थे।
रात 11 बजे के बाद चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में दाखिल हुए। हैरानी की बात यह है कि वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य अपने कमरों में सो रहे थे और उन्हें चोरी का पता नहीं चला।
विजय कुमार ने बताया कि वह खुद रात करीब 11 बजे के बाद ही सोए हैं। सुबह उठने पर उन्होंने खिड़की की ग्रिल टूटी हुई देखी और स्टोर का दरवाजा खुला पाया। अंदर देखने पर सारा सामान बिखरा हुआ था।
सूचना मिलने पर दसूहा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी ASI गुरबचन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानें ASI ने चोरी की घटना पर क्या कहा… रात को बनवाकर लाए थे एक कड़ा, लॉकर से भी लाने वाले थे सोना
एएसआई विजय कुमार ने बताया की चोरी हुए सामान में एक कड़ा भी शामिल है जो वह रात को बनवाकर लाए थे। अभी परिवार के कुछ गहने बैंक लॉकर में रखे थे, उनको भी लॉकर से निकालने का विचार था लेकिन अचनाक से टाल दिया। सोचा कि अभी बेटी की शादी में कुछ महीने बाकी हैं तो शादी के पास ही निकालकर लाएंगे। अगर लॉकर से भी पत्नी या अन्य सदस्यों के गहने निकालकर ले आते वो वे भी चोरी हो जाता।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *