![]()
कोटपूतली में रविवार शाम दिल्ली-जयपुर और अंबाला हाईवे पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पनियाला थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज कोटपूतली में जारी है। पहला हादसा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पनियाला के पास हुआ, जहां खाटूश्यामजी से लौट रही एक स्विफ्ट कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। इस कार में गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी सुमन राय (33), सुनील (30), सेवती (18), निपुर (40) और अनिल राय सवार थे। टक्कर के कारण ये सभी घायल हो गए। घायलों में शामिल सुमन राय (पत्नी अनिल राय) की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। दूसरा हादसा अंबाला हाईवे पर गोनेड़ा के पास हुआ। कोटपूतली से हरियाणा के नारनौल जा रही एक ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में कमलेश (35, जींद नारनौल), प्रिंस (3 साल), अभी और कपिल (40) घायल हो गए। कपिल (40) को जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस टीम को दुर्घटनाओं की सूचना मिलते ही वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया। मृतक व्यक्ति की पहचान की जा रही है, जिसके बाद परिजनों को सूचित कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कोटपूतली में हादसा एक की मौत, 8 घायल:खाटूश्यामजी से लौट रहे थें श्रद्धालु
Leave a comment