अमेरिका में दो EA-18 फाइटर जेट क्रैश:एयर शो के दौरान हवा में टकराए, कुछ सेकेंड पहले 4 क्रू मेंबर सुरक्षित निकले

Actionpunjab
3 Min Read




अमेरिका में रविवार को दो फाइटर जेट क्रैश हो गए। हादसा इडाहो स्थित माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर एयर शौ के दौरान हुआ। PTI के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हादसे के बाद आसमान में 4 पैराशूट दिखे, जिससे चारों क्रू मेंबर के सुरक्षित बाहर निकलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों विमान अमेरिकी नौसेना के EA-18G ग्रोलर फाइटर जेट थे। माउंटेन होम एयर फोर्स बेस के प्रवक्ता ने कहा कि इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स मौके पर हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। जैसे-जैसे नई जानकारी मिलेगी, शेयर की जाएगी। हादेस से जुड़ी 3 तस्वीरें… एयर फोर्स बेस को बंद किया गया हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12.50 बजे हुआ। घटना के बाद एयर फोर्स बेस को लॉकडाउन कर दिया गया। माउंटेन होम पुलिस डिपार्टमेंट ने दोपहर करीब 1:20 बजे एयर शो के बाकी सभी कार्यक्रम रद्द करने की जानकारी दी। 8 साल बाद हो रहा था एयर शो गनफाइटर स्काइज एयर शो 8 साल बाद हो रहा था। सैन्य विमानों के प्रदर्शन और एरियल डेमोंस्ट्रेशन देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। आयोजन की तैयारी करीब 2 साल से चल रही थी। इस हादसे ने माउंटेन होम एयर शो के पुराने हादसों की याद भी ताजा कर दी। 2018 में यहां एक हैंग ग्लाइडर पायलट रनवे पर क्रैश में मारा गया था। 2003 में भी एयर शो के दौरान थंडरबर्ड्स का एक जेट क्रैश हुआ था, हालांकि पायलट बच गया था। EA-18G ग्रोलर की कीमत 550-600 करोड़ रुपए अमेरिकी रक्षा कंपनी बोइंग के मुताबिक, EA-18G ग्रोलर अमेरिकी नौसेना का एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर एयरक्राफ्ट है, जो F/A-18 सुपर हॉर्नेट प्लेटफॉर्म पर बना है। अलग-अलग कॉन्फिगरेशन के हिसाब से इसकी कीमत करीब 65-70 मिलियन डॉलर (करीब 550-600 करोड़ रुपए) मानी जाती है। इसमें 2 क्रू मेंबर होते हैं। एक पायलट और एक इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर ऑफिसर। इसका इस्तेमाल दुश्मन के रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम और एयर डिफेंस को जाम करने के लिए किया जाता है। ——– ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में F-16 फाइटर जेट क्रैश:कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित निकला, इस साल 8वीं बार क्रैश हुआ F-16 अमेरिका में गुरुवार को US एयरफोर्स का एक F-16 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हादसे से कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। पूरी खबर पढ़ें…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *