मोगा में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:500 ग्राम अफीम, 8 ग्राम हेरोइन और 15 नशीली गोलियां बरामद हुईं

Actionpunjab
2 Min Read




मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 500 ग्राम अफीम और 8 ग्राम हेरोइन के साथ 15 नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना बधनी कलां के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि लोपों पुलिस चौकी के इंचार्ज सहायक थानेदार बलवीर सिंह देर रात गांव दौधर शर्की के पास गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका। गाड़ी में सवार सर्वण सिंह (निवासी रोडे जल्लेवाला, फिरोजपुर) और इंदरजीत सिंह (निवासी बूटेवाला) को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 500 ग्राम अफीम मिली। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई इसी तरह, थाना चड़िक के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने जानकारी दी कि सहायक थानेदार सरताज सिंह अपनी टीम के साथ देर शाम गांव मल्लियांवाला के पास गश्त कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी (निवासी नत्थूवाला जदीद) को पकड़ा गया। मनप्रीत की तलाशी में 8 ग्राम हेरोइन और 15 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी साउथ मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे भी पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *