नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी गैंग का पर्दाफाश:सब्जी मंडी में जेब से चोरी किए थे यूपी के दो युवकों ने, 49 हजार चोरी, बीस हजार बरामद

Actionpunjab
2 Min Read




बीकानेर में नयाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी को डिटेन किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का करीब 20 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 13 मई 2026 को एक व्यक्ति की जेब से नकदी और दस्तावेज चोरी होने की घटना हुई थी। पीड़ित अपने भांजे का इलाज कराने बीकानेर आया था और वापसी के दौरान पुगल फांटा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान 2-3 युवकों ने भीड़ का फायदा उठाकर जेब से 49,500 रुपए नकद, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में और सीओ सिटी अर्जुन जाल के सुपरविजन में नयाशहर थाना प्रभारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्म पुत्र चरण सिंह (20) और करण पुत्र महावीर (26) निवासी शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं कपिल पुत्र माधव को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का माल बरामद कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। कार्रवाई में शामिल टीम थानाधिकारी रोहित चौधरी, हेड कांस्टेबल शिशराम, कांस्टेबल हंसराज सहित नयाशहर थाना पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *