![]()
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन (61) आज केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा। उनके साथ 20 मंत्रियों की पूरी कैबिनेट भी शपथ लेगी। कार्यक्रम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगे। विदेश में होने के कारण शशि थरूर मौजूद नहीं रहेंगे। सतीशन लगातार 6 बार से पारावूर सीट से विधायक हैं। कैबिनेट में 14 नए चेहरे केरलम की कैबिनेट में 14 विधायक पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें सीपी जॉन और एन. शमसुद्दीन, के. एम. शाजी, पी. के. बशीर और वी. ई. अब्दुल गफूर, पी. सी. विष्णुनाथ, रोजी एम. जॉन, बिंदु कृष्णा, टी. सिद्दीकी, के. ए. थुलसी और ओ. जे. जनीश शामिल हैं। कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। शपथ समारोह में कई राज्यों के सीएम भी आएंगे समारोह में कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत अन्य कांग्रेस नेता शामिल होंगे। तमिलनाडु के CM विजय भी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के सीनियर लीडर शशि थरूर अमेरिका के बोस्टन में होने के कारण कार्यक्रम में मौजूद नहीं होंगे। उन्होंने 16 मई को वीडी सतीशन, सांसद केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्नीथला के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। केरलम में वीडी सतीशन की शपथ से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
वीडी सतीशन आज केरलम CM पद की शपथ लेंगे:6 पार्टियों के 21 विधायक मंत्री बनेंगे, इनमें कांग्रेस के 12; राहुल-प्रियंका शामिल होंगे
Leave a comment