![]()
बुलंदशहर के दो विधायकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डिबाई विधानसभा के विधायक सीपी सिंह और स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी लखनऊ की सड़कों पर ई-रिक्शा में बैठकर रील बनवाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठकर उनकी रील बना रहा था। इस वीडियो पर आम लोग सवाल उठा रहे हैं। यह वीडियो प्रधानमंत्री की अपील के संदर्भ में बताया जा रहा है, जिसमें विधायकों को ई-रिक्शा का उपयोग करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, वीडियो में फॉर्च्यूनर गाड़ी का इस्तेमाल कर रील बनाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल एक दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों द्वारा आम जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। तस्वीरें देखिए…
विधायक ऑटो से, रील बनाने वाला फॉर्च्यूनर पर:लखनऊ की सड़कों पर बुलंदशहर के दो विधायकों की ड्रामेबाजी, VIDEO का बना माखौल
Leave a comment