![]()
रोहतक के कमल कॉलोनी की रहने वाली डॉ. सुनैना सांगवान ने ऑस्ट्रेलिया में भारत का नाम रोशन किया। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शूटिंग संस्था टारगेट पिस्टल ऑस्ट्रेलिया ने अपने नए नेतृत्व दल की घोषणा की, जिसमें डॉ. सुनैना दलाल सांगवान को संगठन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। ब्रिस्बेन ऑस्ट्रेलिया से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार मिशैल सैंडस्टॉर्म को संगठन का अध्यक्ष, पॉल स्टीन व लिंडा रायन को उपाध्यक्ष, डॉ. सुनैना दलाल सांगवान को सचिव व कैरी एन करलिक को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुनैना दलाल सांगवान मैनेजमेंट में पीएचडी धारक हैं और वे संगठन की कार्यकारी टीम में नई सोच, ऊर्जा और उत्साह लेकर जुड़ रही हैं। टारगेट पिस्टल शूटिंग को देंगी नई दिशा
डॉ. सुनैना दलाल सांगवान पर संगठन को विश्वास है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से ऑस्ट्रेलिया में टारगेट पिस्टल शूटिंग को नई दिशा मिलेगी। रोहतक की बेटी डॉ. सुनैना की इस उपलब्धि से हरियाणा और भारतीय समुदाय में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता की पहचान है। पति व बेटा भी करते निशानेबाज
डॉ. सुनैना दलाल सांगवान का परिवार 2016 में ऑस्ट्रेलिया गया था। पति प्रवीण सांगवान पर्थ में खदान इंजीनियर है और शूटिंग में बेहतर निशानेबाज है। वहीं, डॉ. सुनैना का 13 साल का बेटा सामर्थ्य सांगवान भी शूटिंग में बेहतरीन निशानेबाज है।
रोहतक की बेटी बनी ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय शूटिंग संस्था सचिव:डॉ. सुनैना दलाल सांगवान मैनेजमेंट में पीएचडी धारक, बेटा सामर्थ्य भी शूटर
Leave a comment