![]()
अमृतसर जिले के रईया कस्बे में रविवार शाम एक टाइल्स के शोरूम पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार 2 मोटरसाइकिल सवार युवक शोरूम के बाहर पहुंचे और अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग डर के कारण दुकानों के अंदर छिप गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिस शोरूम को निशाना बनाया गया वह अकाली दल से जुड़े नेता और कारोबारी हरप्रीत सिंह हैप्पी का बताया जा रहा है। हरप्रीत सिंह, स्वर्गीय एसजीपीसी सदस्य और पूर्व नगर कौंसिल प्रधान गुरविंदर पाल सिंह रईया के पुत्र हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और थाना ब्यास की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 15 तारीख को दुकान मालिक को एक्सटॉर्शन कॉल भी आई थी, जिसके संबंध में थाना ब्यास में एफआईआर नंबर 141 दर्ज की गई थी। DSP सुखपाल सिंह बोले-जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार पुलिस अब इस फायरिंग घटना को उसी मामले से जोड़कर जांच कर रही है। डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले में कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अमृतसर में अकाली नेता के शोरूम पर फायरिंग:2 हमलावरों ने दागीं गोलियां, दुकानों में छिपे लोग; कुछ दिन पहले आई थी फिरौती की कॉल
Leave a comment