![]()
प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर चतरियां खेड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। एक बाइक सवार की हालत गंभीर कोतवाली थाने के जांच अधिकारी अमृतलाल ने बताया कि बड़े मजेसरिया निवासी पंकज मीणा अपने दोस्त तलाया निवासी गोलू के साथ बाइक से सुहागपुरा में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर चतरियां खेड़ी गांव के पास एक मोड़ पर बाइक की गति तेज होने के कारण चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इससे बाइक स्लिप हो गई और दोनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रतापगढ़ में बाइक दुर्घटना, दो घायल, एक की हालत गंभीर:ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, सामाजिक समारोह में जा रहे थे
Leave a comment