![]()
कानपुर में तीन बार के बीजेपी विधायक रहे और मौजूदा एमएलसी सलिल विश्नोई व्हीलचेयर से सीसी सड़क का लोकार्पण करने पहुंचे। उर्सला अस्पताल में एमएलसी निधि से बनवाई गई दो सीसी सड़कों का लोकार्पण करने के दौरान समर्थक भी मौजूद रहे। उन्होंने नारे भी लगाए कि “आर्यनगर के कार्य अधूरे, सलिल विश्नोई करेंगे पूरे” मौजूदा समय में आर्यनगर विधानसभा से सपा के अमिताभ बाजपेई विधायक हैं। सलिल विश्नोई आर्यनगर विधानसभा से दो बार और जनरलगंज सीट से एक बार विधायक रह चुके हैं। सोमवार शाम एमएलसी सलिल विश्नोई शहर के सरकारी अस्पताल उर्सला व्हीलचेयर से पहुंचे। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। तब से वह जनता के बीच नहीं जा पा रहे थे। सोमवार को चेकअप और एक्स-रे भी कराना था, इसलिए उर्सला में डॉक्टर को दिखाने के साथ यहां बनवाई गई दो सीसी सड़कों का लोकार्पण कार्यक्रम भी कर दिया। उन्होंने कहा कि आर्यनगर की जो स्थिति है, वह ठीक नहीं है। विवाद में कभी विकास नहीं हो सकता। इसलिए पार्टी जो भी जिम्मेदारी आगे देगी, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह 2007 और 2012 में आर्यनगर से विधायक रह चुके हैं, इसलिए यहां की स्थिति को समझते भी हैं। इस दौरान जब सीसी सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम में सलिल विश्नोई पहुंचे तो समर्थकों ने नारे लगाए कि “आर्यनगर के काम अधूरे, सलिल विश्नोई करेंगे पूरे।” इससे आर्यनगर विधानसभा में उनकी 2027 की दावेदारी भी दिखाई दे रही है। इन सड़कों का किया लोकार्पण – उर्सला अस्पताल में तीमारदारों के आने-जाने के लिए बनाई गई सीसी सड़क, जिसकी लंबाई 30.50 मीटर और लागत 9.5 लाख रुपये है।
– उर्सला इमरजेंसी में बनाई गई सीसी सड़क, जिसकी लंबाई 90 मीटर और लागत 12.72 लाख रुपये है। इस दौरान प्रकाश शर्मा (बजरंग दल), पार्षद अमित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता (मोनू), मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ला, वैभव खंडेलवाल, चन्द्रकांत द्विवेदी, नवाब सिंह, सुनील साहू, मनीष रावत, दिलीप गुप्ता, एन.डी. तिवारी, अजीत सोनकर, दिनेश अग्रवाल, योगेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, ऋषि तिवारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सड़क का उद्घाटन करने व्हीलचेयर से पहुंचे BJP-MLC:समर्थकों की नारेबाजी, अमिताभ की विधानसभा में काम अधूरे; सलिल विश्नोई करेंगे पूरे
Leave a comment