लुधियाना में AAP- MLA के पति का नामांकन फार्म रद्द:सुखविंदर सिंह बिल्ला ने जगराओं नगर काउंसिल में वार्ड-1 से भरा था नामांकन पत्र

Actionpunjab
2 Min Read




लुधियाना के जगराओं में आम आदमी पार्टी की MLA सर्बजीत कौर माणूके के पति सुखविंदर सिंह बिल्ला का नामांकन फार्म रद्द हो गया। विधायक के पति ने जगराओं नगर काउंसिल के वार्ड नंबर-1 से पार्षद के लिए नामांकन फार्म भरा था। मंगलवार को जब नामांकन फार्मों की स्क्रूटनी हुई तो उन्हें वार्ड नंबर एक से चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करते हुए उनका नामांकन फार्म रिटर्निंग अफसर ने रद्द कर दिया। रिटर्निंग अफसर ने साफ कर दिया कि वार्ड नंबर एक लेडिज के लिए रिजर्व था और इस में मेल मैंबर चुनाव नहीं लड़ सकता। रिटर्निंग अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि पुरुष उम्मीदवार द्वारा महिला आरक्षित वार्ड से नामांकन दाखिल किए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव नियमों और आरक्षण मानदंडों के अनुसार ही नामांकन रद्द किया गया है। चर्चा का विषय बना नामांकन फार्म रद्द होना एमएलए के पति का नामांकन फार्म रद्द होने की घटना जगराओं समेत पूरे पंजाब में चर्चा का विषय बना हुआ है। जगराओं के स्थानीय नेताओं का कहना है कि विधायक को ही नहीं पता कि वार्ड नंबर एक महिला रिजर्व है और वहां से सिर्फ महिलाएं ही नामांकन फार्म भर सकती हैं।
इस घटनाक्रम के बाद जगराओं तहसील परिसर में राजनीतिक हलचल तेज रही। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ भी मौके पर मौजूद रही। राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा रही कि हाई-प्रोफाइल माने जा रहे इस वार्ड में मुकाबले से पहले ही बड़ा मोड़ आ गया। तीन और उम्मीदवारों के फार्म भी हुए रद्द
इसके अलावा तीन अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन भी रद्द किए गए। वार्ड नंबर 9 से प्रदीप सिंह का नामांकन उम्र 21 वर्ष से कम पाए जाने पर खारिज हुआ। वार्ड नंबर 11 से सुखमंदर सिंह का पर्चा बीसी प्रमाण पत्र न होने के कारण रद्द किया गया, जबकि वार्ड नंबर 22 से मनमोहन कौर के दस्तावेज अधूरे पाए गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *