![]()
केन्द्रीय खान एवं कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि राजस्थान में क्रिटिकल मिनरल का बड़ा भण्डार उपलब्ध है। रक्षा, ऊर्जा, कृषि, सोलर, ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों में क्रिटिकल मिनरल्स की बढ़ती मांग को पूरा करने का सामर्थ्य राजस्थान में है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खनन क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। केंद्र सरकार की नीतियों और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में खोज, नीलामी और उत्पादन प्रक्रियाओं में तेजी आई है। वे मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में खान और कोयला विभाग की बैठक को संबोधित कर रहे थे। केन्द्र जीएसआई द्वारा चिन्हित साइट्स की जानकारी साझा करें
बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा राज्य में चिन्हित और खोजी गई साइट्स की जानकारी राज्य सरकार के साथ साझा की जाए। जिससे संरक्षण की दृष्टि से उपयुक्त भूमि का किसी अन्य प्रयोजन के लिए आवंटन नहीं हो। उन्होने कहा कि राजस्थान खनिज संपदा की दृष्टि से देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है और प्रदेश में खनन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य में 82 प्रकार के खनिज उपलब्ध हैं और 57 खनिजों का दोहन किया जा रहा है। हमारी सरकार खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, नीतिगत सुधार और बुनियादी ढांचे में विकास को प्राथमिकता दे रही है। एनवायरमेंट क्लीयरेंस को प्राथमिकता दें
सीएम भजनलाल ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एनवायरमेंट क्लीयरेंस से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें। वहीं, जिन खनिज ब्लॉक्स की नीलामी हो चुकी है, वहां पर शीघ्र ही उत्पादन कार्य शुरू करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि खनन गतिविधियों के लिए खान विभाग के अधिकारी नियमित बैठक कर कार्य योजना बनाएं, इससे खनन कार्य में भविष्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी और कार्यों की पुनरावृत्ति से बचा जा सकेगा।
केन्द्रीय खान मंत्री बोले-राजस्थान क्रिटिकल मिनरल का बड़ा भण्डार:सीएम भजनलाल ने कहा-केन्द्र जीएसआई द्वारा चिन्हित साइट्स की जानकारी साझा करें
Leave a comment