डिजिटल जनगणना- 30 दिन का काम 4 दिन में पूरा:लुधियाना में दो कर्मचारियों ने पूरा किया काम, कमिश्नर नीरू कात्याल गुप्ता ने किया सम्मानित

Actionpunjab
2 Min Read




लुधियाना में डिजिटल जनगणना के काम में नगर निगम के दो कर्मचारियों ने कमाल कर दिया है। शुभम और साहिल नाम के इन कर्मचारियों को सरकार की तरफ से घर-घर जाकर जानकारी जुटाने के लिए 15 मई से 13 जून तक का समय मिला था। दोनों कर्मचारियों ने 30 दिन के काम को चार दिन में ही निपटा लिया और इसकी रिपोर्ट जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों को जमा करवा दी। नगर निगम कमिश्नर कम जनगणना कमिश्नर लुधियाना सिटी डॉ नीरू कत्याल गुप्ता ने दोनों कर्मचारियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कमिश्नर ने अन्य कर्मचारियों को भी इन कर्मचारियों से प्रेरित होकर जनगणना में हाउस लिस्टिंग के काम को तेजी से पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है और तेजी से काम कर रहे हैं। दो कर्मचारियों ने 30 दिन का काम चार दिन में कैसे पूरा किया, जानिए… कमिश्नर ने थपथपाई पीठ नगर निगम कमिश्नर डॉ. नीरू कात्याल गुप्ता ने कहा कि शुभम और साहिल ने दूसरे कर्मचारियों के सामने एक अच्छी मिसाल पेश की है। इससे बाकी स्टाफ को भी जल्दी और अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर निगम के एडीशनल कमिश्नर विनीत कुमार, जसदेव सेखों और तरुण गोयल भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *