![]()
बूंदी में आज विद्युत वितरण निगम द्वारा मेंटेनेंस और नये पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित करने के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एईएन सीएम जारवाल ने दी। 11 केवी मीरागेट फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में मनोहर बावड़ी, बड़ी बागर, ब्रह्मपुरी, तेलीपाड़ा, तिवारीपाड़ा, छोटा बाजार, फरासों का तकिया, नागदी बाजार, इमामचौक, मीरागेट, होली का खूंट, पशु अस्पताल और खाइलैंड मार्केट शामिल हैं। यह कटौती मेंटेनेंस कार्य के चलते की जा रही है। वहीं, डिस्कॉम की ओर से 33 केवी जीएसएस हट्टीपुरा पर नये पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य भी किया जाएगा। इस कार्य के कारण जीएसएस से जुड़े 11 केवी फीडर हट्टीपुरा, पॉलिटेक्निक, सिलोर एजी, रीको और आसपास के गांवों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बूंदी में आज 4.30 घंटे बिजली आपूर्ति बंद:मेंटेनेंस और नये ट्रांसफार्मर लगाने का होगा काम
Leave a comment