![]()
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद सयोनी घोष को भाजपा नेता और सिकंदराबाद नगर पालिका के चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित द्वारा सिर काटने की धमकी देने के बयान पर अब राजनीति गरमा गई है। डॉ. दीक्षित ने सयोनी घोष का सिर काटने वाले को 1 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद सयोनी घोष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और गृह मंत्री अमित शाह से इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है, खासकर ‘नारी शक्ति वंदन’ के संदर्भ में। सांसद घोष ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भाजपा नेता द्वारा उनके सिर कटाने के लिए 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने इस धमकी के मुख्यधारा के मीडिया में भी रिपोर्ट होने का जिक्र किया। घोष ने पश्चिम बंगाल भाजपा और सुवेंदु अधिकारी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा पर दिए गए बयानों का हवाला देते हुए विपक्षी महिला सांसद को मिली धमकी पर सवाल उठाए। उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं हैं और लोकतंत्र में अपनी आवाज बुलंद करती रहेंगी। वहीं, विवादित बयान देने वाले बुलंदशहर के चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित अपने रुख पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी धार्मिक भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं है। डॉ. दीक्षित ने यह भी स्पष्ट किया कि वह हिंसा के समर्थक नहीं हैं, लेकिन ऐसी प्रतिक्रिया स्वाभाविक होती है। डॉ. दीक्षित ने खुद को शिवभक्त बताते हुए कहा कि वह आज भी अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने सयोनी घोष का सिर काटने पर एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी। यह विवादित बयान सिकंदराबाद में धर्म ध्वज यात्रा के दौरान दिया गया था।
भाजपा नेता ने TMC सांसद का सिर काटने की धमकी:1 करोड़ इनाम की घोषणा पर सयोनी घोष ने PM से पूछा सवाल
Leave a comment