Sharad Pawar said PM Modi working to protect India’s prestige on global stage

Actionpunjab
4 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Sharad Pawar Said PM Modi Working To Protect India’s Prestige On Global Stage

मुंबई46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भले ही हमारी राजनीतिक सोच पीएम नरेंद्र मोदी से अलग हो, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रधानमंत्री के रूप में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब भी राष्ट्रीय हित में सामूहिक रूप से काम करने का अवसर मिले, तब सभी को साझा उद्देश्य के साथ आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन देश के सम्मान को लेकर मतभेद आड़े नहीं आने चाहिए।

पवार पुणे स्थित लक्ष्मणराव गुट्टे रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से आयोजित पूर्व राज्य और जिला पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

जवाहरलाल नेहरू से मुलाकात को याद किया

उन्होंने कहा कि 1958 में 18 साल की उम्र में वे बारामती से पुणे आए थे, क्योंकि उस समय उनके शहर में कॉलेज नहीं था। पवार ने कहा कि उन्होंने युवा आंदोलन से राजनीति की शुरुआत की, चार साल बाद पुणे सिटी यूथ कांग्रेस के प्रमुख बने और बाद में महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे।

पवार ने कहा कि युवावस्था की सबसे यादगार घटनाओं में से एक पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से मुलाकात थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन में नेहरू से मिलने के दौरान उन्होंने किसानों और युवाओं से जुड़े कई सवाल तैयार किए थे, लेकिन नेहरू का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि वे सब कुछ भूल गए।

इंदिरा गांधी से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया

पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए पवार ने कहा- सोवियत संघ के आधिकारिक दौरे के दौरान इंदिरा गांधी को लगा कि भारत के प्रधानमंत्री को उचित सम्मान नहीं दिया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए पवार ने कहा कि इंदिरा गांधी ने सोवियत अधिकारियों से कहा था- मैं भारत के 40 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करती हूं। अगर उनकी प्रतिष्ठा का सम्मान नहीं होगा, तो मैं इसे कभी स्वीकार नहीं करूंगी।

पवार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इन नेताओं ने हमेशा देश के भविष्य और उसकी प्रतिष्ठा को अपनी राजनीति के केंद्र में रखा।

उन्होंने अलग-अलग दलों में जा चुके पुराने साथियों के फिर एक मंच पर आने का स्वागत किया और कहा कि राष्ट्रीय हित के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

————– ये खबर भी पढ़ें…

पश्चिम एशिया संकट पर पवार बोले- मोदी सर्वदलीय बैठक बुलाएं:पीएम की गोल्ड न खरीदने की अपील पर ज्वेलर्स ने कहा- रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा

शरद पवार ने मंगलवार को पश्चिम एशिया संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित के मामलों में सभी दलों को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करना जरूरी है। पवार ने X पर लिखा- पीएम मोदी ने जनता से सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल कम खर्च करने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *