![]()
सिरसा जिले में रानिया के गांव ढुंढियांवाली के पास एक चिनाई मिस्त्री पर चार लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर और बाजुओं पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक ने पुरानी रंजिश के चलते हमले का आरोप लगाया है। हमला करने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को उसके दोस्त ने ऐलनाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सिरसा के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान हरिपुरा गांव निवासी 23 वर्षीय जसविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो चिनाई मिस्त्री का काम करता है। उसके पिता का नाम मुंछा राम है। जसविंदर शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं। ईंट भट्टे से लौटते समय किया हमला जसविंदर सिंह ने बताया कि वह बीते दिन करीब 10 बजे अपने दोस्त बुपसिंह के साथ बाइक पर गांव हरिपुरा से दिलीप नगर भट्ठे पर ईंटों का पता करने जा रहा था। रास्ते में दोस्त की बहन के घर चाय पीने रुके। इसके बाद वे ढुंढियांवाली भट्ठे की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। तलवारों और कापे से किए वार उसने बताया कि हमलावरों के हाथ में तलवारें और कापे थे जिसके साथ उन्होंने मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया हमलावरों का नाम सोनू पुत्र खेताराम दूसरे हमलावर का नाम राकेश पुत्र खेताराम, संदीप पुत्र दौलताराम, संजय इन चार लोगों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया। वहीं घायल युवक ने बताया कि सोनू ने अपने हाथ में एक कापा लिया हुआ था जो कि उसने मेरे दाहिने कंधे पर मारा और जो संजय है उसके हाथ में भी कापा था। उसने वो कापा मेरे सिर पर मारा जिसके कारण मैं घायल होकर ही गिर गया। वही उन्होंने मुझे जान से मारने की भी धमकी दी पुरानी झगड़े में किया हमला वहीं जसविंदर सिंह का कहना है कि आय से करीब 6 महीने पहले भी सोनू व उसके साथियों के साथ हमारा किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और जिसका राजीनामा कररी वाला चौकी में हो चुका था परंतु इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते ही एक बार फिर से मेरे छोटे मारी हैं। जसविंदर ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक ने रानियां थाने में शिकायत दे दी है। और रानिया पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत इन चारों युवकों पर केस दर्ज कर दिया है।
सिरसा में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, गंभीर:पुरानी रंजिश में 4 लोगों ने घेरा; दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था
Leave a comment