![]()
रोहतक पुलिस ने पुणे (महाराष्ट्र) में फर्नीचर कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में 3 आरोपियों को हरिद्वार से काबू किया। आरोपियों को काबू करके पुणे पुलिस के हवाले किया गया है। रंगदारीना देने पर आरोपियों ने फर्नीचर हाउस पर फॉयरिंग की थी। अब पुणे पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि पुणे महाराष्ट्र स्थित एजे फर्नीचर हाउस के मालिक से किसी गैंग के सदस्य द्वारा फोन कॉल के माध्यम से 2 करोड़ रुपए रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी ना देने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों द्वारा 16 मई को एजे फर्नीचर हाउस पर फॉयरिंग भी की गई। इस मामले में थाना रावेत (ठाणे) में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। हरिद्वार से पकड़े तीनों आरोपी पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि CIA-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में टीम एक मामले में हरिद्वार गई हुई थी। हरिद्वार में टीम ने छापेमारी करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान प्रवीण पुत्र रामनिवास निवासी छज्जन जिला झज्जर व सागर पुत्र अजयपाल निवासी सोनीपत व पंकज पुत्र कुलदीप निवासी ककराना रोहतक के रुप में हुई। आरोपी किसी गेस्ट हाउस में रह रहे थे। वारदात को अंजाम देने की फिराक थे पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि CIA-1 स्टाफ की टीम ने किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे गाड़ी सवार दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों से 5 देसी पिस्तौल व 25 रौंद बरामद हुए। आरोपियों की पहचान प्रशांत उर्फ पुष्कर पुत्र धर्मबीर निवासी ब्रहामणवास व आकाश उर्फ गोलू पुत्र अरुण निवासी सांघी के रुप में हुई। दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुणे के व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:CIA ने हरिद्वार से पकड़े; 2 करोड़ मांगे, जान से मारने की धमकी दी थी
Leave a comment