आगे चल रहे ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल:उदयपुर-पालनपुर हाईवे पर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा

Actionpunjab
2 Min Read




सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में बनास के पास उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार उपला फली भूल निवासी निंबाराम पुत्र दिनेश गमेती पिंडवाड़ा से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। बनास के पास उसके आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे निंबाराम की बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। बाइक सवार की नाक आधी कटी
इस टक्कर में निंबाराम के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसकी नाक आधी कट गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के पायलट लक्ष्मण मीणा ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। घायल निंबाराम के परिजनों ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उसकी बाइक के आगे कौन सा ट्रक चल रहा था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *