गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे पर बस के नीचे घुसी कार:ट्रक ने बाइक को कुचला, दिल्ली के युवक की मौत; दो लोग घायल

Actionpunjab
3 Min Read




गुरुग्राम में सोहना एलिवेटेड हाईवे पर बादशाहपुर के नजदीक बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने अपने आगे चल रही एक निजी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बस के निचले हिस्से में जा घुसा। वहीं, एक अन्य हादसे में एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाले युवक की मौत हो गई। हादसे के वक्त कार की गति बेहद तेज थी, जिस कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इस जोरदार भिड़ंत में कार सवार दो लोगों को चोट आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। हाईवे पर लगा जाम हादसे के बाद व्यस्त गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के बीच सड़क पर खड़े होने के कारण पीछे से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हाईवे से हटाकर किनारे किया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से बहाल करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केएमपी टोल पर युवक की मौत इसके अलावा कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर पंचगांवा टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाले युवक की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई विरेंद्र ने बताया कि उसका 35 वर्षीय भाई सब्जी का काम करता है। बुधवार को वह नजफगढ़ से बाइक पर सोहना के लिए गया था। रात को उसे सूचना मिली कि विनोद का KMP हाईवे नजदीक पंचगांवा टोल के पास एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पाकर व पंचगांवा टोल पर पहुंचा, तो पता चला कि एक राजस्थान नंबर के ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। जो ट्रक ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *