जींद में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़:रेप का झूठा आरोप लगाया, छह लाख मांगे, ढाई लाख वसूले, 3 महिला अरेस्ट

Actionpunjab
2 Min Read




जींद पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये महिलाएं रेप के झूठे मामले में समझौता कराने के नाम पर 6 लाख रुपए की मांग कर रही थी और पहले ही 2.50 लाख रुपए वसूल चुकी थी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जींद के निर्देश और डीएसपी नरवाना के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ नरवाना, थाना गढ़ी और चौकी धमतान साहिब की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान कुचराना निवासी सोनिया, यमुनानगर की दशमेश कॉलोनी निवासी संगीता और यमुनानगर की कंसोपुर कॉलोनी निवासी सीमा के रूप में हुई है। डेयरी पर काम करती थी डीएसपी नरवाना ने बताया कि धमतान साहिब निवासी मलकियत ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, कुचराना की एक महिला, जो मलकियत के भतीजे की डेयरी पर काम करती थी, ने उसके भतीजे नरेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। बाद में, यह महिला अपने साथियों के साथ मिलकर समझौते के लिए 6 लाख रुपए की मांग कर रही थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी महिलाएं पहले ही 2.50 लाख रुपए ले चुकी थी। पुलिस ने रुपए लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक योजना बनाई। शिकायतकर्ता को 3 लाख रुपए दिए गए, जिनके नोटों के सीरियल नंबर पहले ही दर्ज कर लिए गए थे। आरोपी महिलाओं ने शिकायतकर्ता को जमींदारा ढाबा के पास बुलाया। जैसे ही महिलाओं ने ये 3 लाख रुपए लिए, पुलिस टीम ने छापा मारकर उन्हें मौके पर ही रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ थाना गढ़ी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे गहन पूछताछ की जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *