देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस- मुख्य आरोपी मुकेश विज गिरफ्तार:चीन से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ाया; हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी

Actionpunjab
3 Min Read




देवास जिले के टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी मुकेश विज को पुलिस ने गुरुवार (21 मई) को गिरफ्तार कर लिया है। ग्वांग्झू (चीन) से भारत लौटते ही देवास पुलिस की टीम ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोच लिया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी मुकेश विज पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। देवास पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए देश भर में लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसकी पहचान और गिरफ्तारी संभव हो सकी। देवास लाकर पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ करेगी मुकेश विज को टोंककला पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट प्रकरण का मुख्य आरोपी बनाया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद देवास पुलिस की टीम उसे कस्टडी में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। देवास लाकर पुलिस इस पूरे केस में उससे विस्तृत पूछताछ करेगी। महेश चौहान भी पकड़ाया, अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस की विशेष टीम ने इस मामले में उत्तराखंड निवासी एक अन्य फरार आरोपी महेश चौहान को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इससे पहले फैक्ट्री के संयुक्त संचालक कपिल विज को भी दो दिन पहले दिल्ली से ही पकड़ा गया था। वहीं, घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने कारखाना के लाइसेंसी अनिल मालवीय और मुख्य ठेकेदार मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार कर लिया था। इस तरह पुलिस अबतक 6 दिन के भीतर मुख्य आरोपी सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 13 सदस्यीय SIT कर रही जांच, 10 हजार का था इनाम देवास एसपी पुनीत गेहलोद ने इस पूरे मामले की पेशेवर जांच, त्वरित गिरफ्तारी और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए 13 सदस्यीय एसआईटी (SIT) का गठन किया था। इसके अलावा एसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। फरार आरोपियों की तलाश में देवास पुलिस की विशेष टीम लगातार दिल्ली सहित अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *