![]()
जगराओं में वीरवार दोपहर नगर कौंसिल के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला का पर्स छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी भागने लगे, लेकिन महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला घरेलू सामान खरीदने बाजार जा रही थी। नगर कौंसिल के पास पहुंचते ही बाइक सवार युवकों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया।राहगीरों और दुकानदारों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस की टीम सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने खुद को जगराओं का निवासी बताया है और मामले की जांच जारी है।स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि इस सड़क पर पहले भी छीना-झपटी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने पुलिस नाके की मौजूदगी के बावजूद ऐसी वारदातों पर चिंता व्यक्त की। इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से शहर में गश्त बढ़ाने, नशे के कारोबार पर सख्ती बरतने और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
जगराओं में महिला का पर्स छीनकर भागे बाइक सवार युवक:लोगों ने पीछा कर दबोचा, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया
Leave a comment